छत्तीसगढ़बिलासपुर

धान के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई, दो ठिकानों से 43 क्विंटल धान जब्त..

बिलासपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार उपार्जन केन्द्रों में अनाधिकृत रूप धान को खपाने के प्रयासों को रोके जाने हेतु अनेक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से संग्रहित धान के ठिकानों पर राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग द्वारा छापा मारते हुए दण्डात्मक कार्यवाही की गई।

Advertisement

जिसके विवरण के अनुसार तहसील बेलगहना अंतर्गत ग्राम लमरीडबरी में राजस्व, खाद्य एवं मंडी की टीम द्वारा गजराज सिंह पिता देवान सिंह के घर पर अवैध रूप् से 77 कटटी धान (31 क्विंटल )का भंडारण करने के फलस्वरूप जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

Advertisement

इसी प्रकार तहसील तखतपुर के ग्राम लाखासर में राम अवतार साहू से 12 क्विटल अवैध रूप् से भंडारण किया गया धान मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध धान विक्रय, परिवहन एवं व्यापार पर इसी प्रकार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button