बिलासपुर

व्यापारी से 2.50 लाख की उठाइगिरी, व्यापार विहार की घटना…

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – व्यापार विहार में आलू प्याज के थोक व्यापारी के साथ ढाई लाख रुपए की उठाई गिरी की वारदात हुई है, घटना सुबह 10:30 बजे की है. महामाया प्याज भंडार का संचालक नारायण दास उर्फ निक्कू व्यापार विहार के श्री गणेश ट्रेडिंग कंपनी आलू प्याज का रेट पूछने गया हुआ था. उसने अपनी एक्टिवा वहान में ढाई लाख रुपए से भरा बैग लटका कर दुकान के भीतर गया.

Advertisement

वह आलू प्याज के भाव पूछ ही रहा था, तभी एक युवक वहां पहुंचा और एक्टिव वहां में लटका बैक को लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी लगने के बाद तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस में घटना का सीसीटीवी फुटेज जप्त कर लिया है. मामले में जांच की जा रही है.

Related Articles

Back to top button