देश
गाड़ियों की लिमिट के लिए एक अप्रैल से लागू होंगे नए नियम

यदि आपके वाहन ने पंद्रह साल की आयु पूरी कर ली है और उसके रजिस्ट्रेशन को आगे की अवधि के लिए बढ़ाया भी नहीं गया है तो उसे घर पर रखना अब गैरकानूनी होगा।
वाहन स्क्रैपिंग के नए नियमों के तहत आयु पूरी करने के 180 दिनों के भीतर वाहन को पंजीकृत स्क्रैपिंग या संग्रहण केंद्रों पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। ऐसा न करने पर वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना, वाहन के रजिस्ट्रेशन रद करने और दूसरी कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
इसके साथ ही वाहन उत्पादनकर्ता को भी हर साल एक तय मानक के तहत वाहनों की स्क्रैपिंग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, तभी उन्हें नए वाहनों के उत्पादन की भी अनुमति मिलेगी। इन नियमों से कृषि कार्य में लगे वाहनों को मुक्त रखा गया है।




