देश

के संजय मूर्ति होंगे भारत के अगले CAG..

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के संजय मूर्ति भारत के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, CAG होंगे। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

संजय मूर्ति हिमाचल प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पद ग्रहण करने के बाद वर्तमान सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे।

Advertisement

बता दें कि संजय मूर्ति वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया।

‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 के खंड (1) द्वारा उन्हें दी गई शक्ति के आधार पर, राष्ट्रपति ने के संजय मूर्ति को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त किया है, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।’

Related Articles

Back to top button