छत्तीसगढ़

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई, 36 लाख की साइबर ठगी में 8 आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

रायपुर – रेंज पुलिस महानिरीक्षक रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देश पर ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर ने 36 लाख रुपए की साइबर ठगी मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

यह कार्रवाई थाना सिविल लाइन और थाना आजाद चौक में पंजीबद्ध मामलों की विवेचना के बाद की गई। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में कुल 126 म्यूल बैंक खातों के ज़रिए यह धोखाधड़ी की गई थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ओडिशा, धमतरी और रायपुर के युवक शामिल हैं। कुछ आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में NDPS एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी मामले दर्ज रह चुके हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी किराये पर बैंक खाते लेकर और खुद उन्हें ऑपरेट करके साइबर ठगी की रकम को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करते थे।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

1. प्रदुम महानंद (ओडिशा)
2. मोहित साहू (धमतरी)
3. अमित जगत (टिकरापारा)
4. धर्मेन्द्र सोनी उर्फ विक्की (पुरानी बस्ती, रायपुर)
5. रविराज पाण्डेय (कैलाशपुरी, रायपुर)
6. साईमन पैट्रिक रॉक (गोगांव, रायपुर)
7. भगवत प्रसाद शुक्ला (अभनपुर)
8. गौरव मच्खंड (जल गृह मार्ग, रायपुर)

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Related Articles

Back to top button