WhatsApp ने बंद किया पुराने iOS और iPhone के लिए सपोर्ट..

वॉट्सऐप (WhatsApp) के iOS यूजर्स को तगड़ा झटका लगा है। पिछले महीने कहा गया था कि वॉट्सऐप पुराने iOS वर्जन और आईफोन मॉडल्स के लिए सपोर्ट बंद करने वाला है। कंपनी ने ऐलान किया था कि 5 मई 2025 से ऐप iOS 15.1 से पहले वाले वर्जन्स पर काम नहीं करेगा।
कंपनी ने यह फैसला वॉट्सऐप बिजनेस और नॉर्मल वॉट्सऐप के लिए लिया था। कंपनी अपनी सर्विसेज को iOS की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ ऑप्टिमाइज करने के लिए पुराने वर्जन्स के लिए सपोर्ट बंद कर देती है।
इसी बीच WABetaInfo की रिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि टेस्टफ्लाइट ऐप पर मौजूद लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.2.10.72 में मई से पहले ही iOS के पुराने वर्जन और पुराने आईफोन मॉडल्स के लिए सपोर्ट को डिस्कंटिन्यू कर दिया है।
WABetaInfo ने X पोस्ट में इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि iOS 15.1 से पुराने वर्जन पर काम करने वाले डिवाइस पर लेटेस्ट बीटा वर्जन इंस्टॉल नहीं हो रहा है। इसके लिए iOS 15.1 या इससे ऊपर के वर्जन की जरूरत है।
इस स्क्रीनशॉट से अब यह कन्फर्म हो गया है कि पुराने iOS या आईफोन यूज करने वाले यूजर नए बीटा वर्जन को अब यूज नहीं कर सकते हैं।
वॉट्सऐप बीटा बिल्ड एक्सपायर डेट के साथ आते हैं। ऐसे में जिनके फोन में पुराना बीटा वर्जन है, वह भी इसे केवल एक महीने और यूज कर सकते हैं।




