छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट, हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मौसम करवट लेने वाला है, प्रदेश में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, द्रोणिकाओं की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी से आ रही आर्द्र हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, 2 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, 2 और 3 अप्रैल को कुछ स्थानों पर अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।

मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 4 अप्रैल तक गिरावट की भी संभावना जताई है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Related Articles

Back to top button