छत्तीसगढ़
महाशिवरात्रि पर करें विश्व के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक भोजपुर मंदिर के दर्शन….

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित भोजपुर मंदिर, अपनी भव्यता और अधूरे निर्माण के कारण प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण परमार वंश के राजा भोज ने करवाया था, लेकिन यह अधूरा ही रह गया।
भोजपुर मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण यहां स्थित 18 फीट ऊँचा और 7.5 फीट चौड़ा शिवलिंग है, जिसे भारत के सबसे विशाल शिवलिंगों में से एक माना जाता है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं।

मंदिर की भव्य वास्तुकला, विशाल खंभे और प्राचीन शिलालेख इसे ऐतिहासिक महत्व देते हैं। भोजपुर के पास स्थित भीमबैठका की गुफाएँ भी पर्यटन का बड़ा केंद्र हैं।
महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहाँ विशेष पूजा-अर्चना होती है और हजारों भक्त उमड़ पड़ते हैं। अगर आप भोपाल आ रहे हैं, तो इस ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल के दर्शन ज़रूर करें।




