छत्तीसगढ़

बस्तर में वोटिंग जारी….लोकसभा प्रत्याशी लखमा व महेश ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान की प्रकिया बस्तर में जारी है। बस्तर के 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता वोट डालेंगे। वहीं 1961 मतदान केंद्रों में से 96 संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इनमें बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा सबसे ज्यादा संवेदनशील केंद्र है। मतदान के लिए पूरे बस्तर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

बता दें, बस्तर सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी महेश कश्यप और कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा के बीच मुकाबला है। कवसी लखना ने सुकमा के नागारास में अपने परिवार के साथ मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद से जो लोग इतने वोट से नहीं जीते होंगे, उतना मैं इस बार जीतने वाला हूं। वहीं जगदलपुर में भाजपा प्रत्यासी महेश कश्यप मतदान के लिए अपनी धर्मपत्नी के साथ निकले और उन्होंने वोट डाला है।

जगदलपुर के फ्रेजरपुर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र आकर वोट दिया है। उन्होंने अपनी पत्नी और मां के साथ मिलकर मतदान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button