विदेश

दो गुटों के बीच हुई हिंसा, दर्जनभर लोगों की हुई मौत….

पापुआ न्यू गिनी में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा में 20 से 50 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है। हिंसा की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हुए हैं, इसके साथ ही सैकड़ों लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। घर छोड़ने के बाद लोगों ने दूसरे स्थानों पर शरण ली है। दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र की सरकार के अनुसार यह हिंसा कुछ दिनों पहले शुरू हुई थी और पोर्गेरा घाटी में अब भी जारी है। यह जगह मई में हुए एक भूस्खलन वाले स्थान के पास स्थित है। इस भूस्खलन की घटना में दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement

पापुआ न्यू गिनी के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार, मेट बागोसी ने कहा कि रविवार तक कम से कम 20 लोगों की मौत की जानकारी एंगा प्रांत में समुदाय के सदस्यों और स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त हुई है। बागोसी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “हमने पुष्टि की है कि कम से कम 20 लोग मारे गए हैं, लेकिन मेरे पास जो आखिरी खबर है, उसके अनुसार यह संख्या 50 तक हो सकती है।” उन्होंने बताया कि हिंसा जारी है.

Advertisement

Related Articles

Back to top button