देश

विजय की सियासी एंट्री असरदार, क्या तमिलनाडु को मिलेगा नया स्टार मुख्यमंत्री?

तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी सितारों का प्रभाव हमेशा से मजबूत रहा है। एम करुणानिधि और जे. जयललिता के निधन के बाद राज्य की राजनीति में स्टार पावर वाले नेता की जो जगह खाली हुई थी, उसे अब अभिनेता विजय भरते नजर आ रहे हैं।राज्य के साथ-साथ तमिल प्रवासियों के बीच भी विजय की मजबूत लोकप्रियता दिखाई दे रही है। दो साल पहले बनाई गई उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम विधानसभा चुनाव में बड़ी ताकत बनकर उभरती दिख रही है।

Advertisement

शुरुआती रुझानों के मुताबिक टीवीके 100 से 110 सीटों के बीच आगे-पीछे चल रही है। हालांकि सरकार बनाने के लिए पार्टी को 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में आने वाले घंटों में छोटे दलों और निर्दलीयों की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

Advertisement

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी समेत कई छोटे दल भी कुछ सीटों पर जीत दर्ज करते नजर आ रहे हैं, जिससे सरकार गठन की तस्वीर और दिलचस्प हो गई है।अगर विजय मुख्यमंत्री बनने में कामयाब होते हैं, तो वह तमिलनाडु के ऐसे पांचवें मुख्यमंत्री होंगे जिनका सीधा संबंध फिल्मी दुनिया से रहा है। अब सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं कि क्या पर्दे का यह सुपरस्टार सत्ता के शिखर तक पहुंच पाएगा।

Related Articles

Back to top button