देश

VIDEO : इस लड़के ने काट दी अमित शाह की पतंग, ऐसा था गृह मंत्री का रिएक्शन..

(शशि कोंन्हेर) : गुजरात का पतंग महोत्सव पूरी दुनिया में फेमस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक, कई बड़े नेता और सेलिब्रिटी यहां पतंग उड़ाते देखे जा चुके हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गुजरात का ही एक लड़का उनकी पतंग काटते दिखाई दे रहा है।

दरअसल शाह को उत्तरायण पतंग महोत्सव के दौरान रविवार को गुजरात में पतंगबाजी करते देखा गया। अब अमित शाह द्वारा पतंग उड़ाने का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक लड़का अमित शाह की पतंग की डोर काटता दिख रहा है। इस वीडियो में लड़का पूरे जोश के साथ अमित शाह की पतंग पर निशाना साधने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

जैसे ही वह लड़का शाह की पतंग काटले में सफल होता है, वैसे ही भीड़ को लड़के का नाम चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। इस बीच वीडियो में अमित शाह को मुस्कुराते हुए और लड़के को थंब (अंगूठा) दिखाते हुए भी दिखाया गया है।

इसके बाद में दिन में, अमित शाह ने अहमदाबाद और गांधीनगर में उत्तरायण समारोह में भाग लिया और पांच मिनट से अधिक समय तक पतंग उड़ाई और समर्थकों से बात की। कार्यक्रम की कुछ झलकियां साझा करते हुए, अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आज उत्तरायण पर साबरमती विधानसभा के बहनों और भाइयों के साथ पतंग उड़ाई। खुशी और उत्साह का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button