छत्तीसगढ़

208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, उत्तरी बस्तर हुआ माओवादी से मुक्त

रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। उत्तरी बस्तर के अबुझमाड़ क्षेत्र में 208 माओवादी नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण किया, जिसमें 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं।

Advertisement

इन नक्सलियों ने कुल 153 हथियार सरेंडर किए हैं, जिनमें 18 AK-47, 1 UBGL, 23 INSAS, 17 SLR, 4 कार्बाइन और 36 .303 सहित अन्य बंदूकें शामिल हैं। माओवादियों के आत्मसमर्पण को समाज ने भी स्वागत किया। मांझी चालकी समाज के मुखिया ने नक्सलियों को लाल गुलाब देकर उनका समाज में स्वागत किया।

Advertisement

इसके अलावा, माड़ डिवीज़न के 156 हथियारबंद नक्सली और दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के 50 नक्सली भी जल्द ही आत्मसमर्पण करेंगे। बड़ी माओवादी शख्सियतें जैसे रूपेश, रनिता, भास्कर, राजू सलाम, रतन, मीना और प्रसाद ने भी हथियार डालने की घोषणा की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम उत्तर बस्तर को लाल आतंक से मुक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता है और नक्सलियों को पुनर्वास की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button