छत्तीसगढ़

VIDEO : कर्रेकट्टा पहाड़ी पर एनकाउंटर जारी, जवानों को हेलीकॉप्टर से भेजी गई राहत सामग्री

बीजापुर – कर्रेकट्टा की पहाड़ियों पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर के चलते जवानों को असलहा-बारूद, खाने-पीने का सामान और गर्मी से राहत के लिए ठंडे पेय पदार्थ हेलीकॉप्टर के जरिए भेजे जा रहे हैं।

Advertisement

 

Advertisement

बीजापुर पुलिस लाइन में हालात पर नजर बनाए रखने के लिए एसपी और नक्सल ऑपरेशंस के डीआईजी कमलोचन कश्यप खुद मौजूद हैं। इलाके में तीन हेलीपैड पर चौपर को तैयार रखा गया है ताकि किसी भी वक्त जवानों को जरूरत की आपूर्ति की जा सके।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ नक्सलियों के शव मौके से बीजापुर मुख्यालय लाए गए हैं, जबकि और भी बॉडी लाने की तैयारी की जा रही है।

इस पूरे ऑपरेशन पर उच्च अधिकारियों की नजर है। डीजी छत्तीसगढ़ पुलिस कुछ देर में बीजापुर पहुंच सकते हैं। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा के भी बीजापुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जवानों का मनोबल ऊंचा है और ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है। आगे की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button