देश

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद बवाल..

बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा ब्लाक के धरनीपुर इलाके में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या की घटना के बाद बवाल हो गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके घर को भी आग के हवाले कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने आरोपित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थिति से निपटने के लिए इलाके में काफी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार आरोपित उसी इलाके का रहने वाला था।

Advertisement

वह जब बच्ची के शव को तालाब में फेंककर आ रहा था तो लोगों ने उसको पकड़ लिया। उसके हाथ में खून लगा हुआ था।

बच्ची सुबह लापता थी, परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। उसके हाथ में खून लगा देखकर लोगों को शक हुआ और उसको पकड़कर उसके घर ले गए। वहां जाने पर देखा बच्ची के खून से लथपथ कपड़े पड़े थे। पूछताछ के बाद उसने माना कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी।

शव को तालाब में फेंककर सुबूत मिटा रहा था। इतना सुनते ही लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे किसी तरह बचाकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। तालाब से बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button