छत्तीसगढ़

बस्तर पंडुम समापन कार्यक्रम से राजधानी लौटे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, LWE की बैठक में होंगे शामिल

(रायपुर ब्यूरो) : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर के पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दंतेवाड़ा से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

Advertisement

एयरपोर्ट से गृहमंत्री सीधे होटल मेफेयर रिसॉर्ट के लिए रवाना हुए, जहां वह वामपंथी उग्रवाद (LWE) पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित केंद्र और राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा बलों के प्रमुख और खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह बैठक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा रणनीति की समीक्षा, भविष्य की कार्ययोजना और समन्वय के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।गृहमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी रायपुर में अलर्ट जारी कर रखा है।

Related Articles

Back to top button