देश

स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

Advertisement

Advertisement

गुजरात के भावनगर जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां वेगा अलॉयज स्टील फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। मृतकों की पहचान लालबाबू तिवारी और हरेंद्र मांझी के रुप में हुआ है, दोनों बिहार के रहने वाले हैं।

भावनगर के सर टी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घायल की पहचान प्रह्लाद प्रसाद के रूप में हुई है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button