बिलासपुर
पुलिस विभाग में तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले, एसएसपी ने जारी किया आदेश

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी की है।
जारी आदेश के मुताबिक कुल 8 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिले के कई थानों के थाना प्रभारियों को बदलते हुए उन्हें नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है।
SSP कार्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें। विभागीय जरूरत और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है।




