ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के पास बाघ का विचरण करते हुए वीडियो आया सामने..

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा पर ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के आसपास मादा बाघ का विचरण की जानकारी मिली है। तो ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के पास बाघ का विचरण करते हुए वीडियो भी अब सामने आया है। जो ज्वालेश्वर मंदिर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
तो वहीं फारेस्ट विभाग की माने तो दोनों प्रदेश के वन अमला बाघ की हर मूमेंट पर नजर बनाए हुए है। दरअसल पिछले 15 दिनों से मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सीमा पर यह बाघिन विचरण कर रही है। और फिर एक बार उसी क्षेत्र में उसकी वापसी हो गई है दोनों राज्यों के वन विभाग की टीमें बाघिन की हर गतिविधियों पर निगरानी रखी हुई है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघिन छत्तीसगढ़ के ज्वालेश्वर महादेव मंदिर के पीछे बने स्टॉप डैम के पास लेंटाना के जंगलों में बाघिन की गतिविधियां लगातार दर्ज की जा रही हैं। बाघिन ने मध्यप्रदेश की सीमा पर एक मवेशी का शिकार भी किया है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

खास बात यह ही कि इस इलाके में हमेशा पर्यटकों की मौजूदगी रहती है। जो चिन्ता का विषय है हालकि इस मामले में मरवाही वनमंडल के डीएफओ रौनक गोयल का कहना है कि मादा बाघ की मौजूदगी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की सीमा पर है और दोनों ही प्रदेश के फारेस्ट अधिकारी लगातार एक दूसरे के संपर्क में है और बाघ की हर हरकत पर नजर बनाए हुए है।।




