बिलासपुर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बिलासपुर में जनपद अध्यक्षों के लिए आरक्षण प्रक्रिया संपन्न

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर/जय साहू) : बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के जनपद अध्यक्षो के लिए आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को मंथन सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, उप निर्वाचन अधिकारी शिव बनर्जी, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement

आरक्षण प्रक्रिया में जनपद अध्यक्ष पदों के लिए निम्नलिखित आरक्षण घोषित किए गए:

तखतपुर जनपद अध्यक्ष: अनुसूचित जाति (महिला)

मस्तूरी जनपद अध्यक्ष: अनुसूचित जनजाति (महिला)

कोटा जनपद अध्यक्ष: अनारक्षित (महिला)

बिल्हा जनपद अध्यक्ष: अनारक्षित (मुक्त)

इस प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण नियमों का पालन किया। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने भी समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button