देश

3 मंजिला इमारत गिरने से तीन की मौत…..कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Advertisement


झारखंड में भी सूरत जैसा बड़ा हादसा हो गया है। यहां तीन मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। एनडीआरएफ औ जिला अधिकारियों की टीमें मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। घटना झारखंड के देवघर की बताई जा रही है। इमारत के गिरते ही चीख पुकार मच गई और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है जिसमें एक बच्चा भी शामिल है।

Advertisement

मलबे से 6 लोगों को बाहर निकाला गया था। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। देवघर के डीसी विशाल सागर ने कहा, यहां एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। दो लोगों को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

एनडीआरएफ की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा, शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। संभानना यह भी जताई जा रही है कि घर उतना मजबूत नहीं था और इसी की वजह से गिर गया। उन्होंने कहा, मामले की जांच की जाएगी लेकिन फिलहाल प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है।

Related Articles

Back to top button