देश

महाराष्ट्र में नई कार लेना हुआ मुश्किल, सरकार ने बनाया नया नियम

 

Advertisement

महाराष्ट्र में अब नई कार लेना और भी ज्यादा मुश्किल होने वाला है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने यह घोषणा की है कि जब तक खरीदार संबंधित नगर निकाय में पार्किंग स्थान का प्रमाण पत्र नहीं दे देता, तब तक उसके नाम पर नए वाहन का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

Advertisement

यह निर्णय मुख्य रूप से मुंबई महानगर क्षेत्र में बढ़ते पार्किंग संकट से निपटने के लिए लिया गया है।

राज्य की नई पार्किंग नीति पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह घोषणा की गई है। बैठक के बाद मंत्री सरनाईक ने कहा, ” हम पार्किंग स्थल बनाने पर विचार कर रहे हैं।

विकास नियमों का पालन किया जाना चाहिए और डेवलपर्स को फ्लैटों के साथ पार्किंग की जगह भी देनी चाहिए। अब जो नए खरीदार होंगे उनके पास यदि नगर निकाय से पार्किंग आवंटन प्रमाण पत्र नहीं है, तो उनके नाम से नए वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button