देश
मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

ओडिशा – शुक्रवार देर रात टिटलागढ़ से रायपुर जा रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलवे यातायात में रुकावट आ गई। इसमें एक डिब्बा आंशिक रूप से पटरी के किनारे अटक गया, जबकि दो पूरी तरह से ट्रैक से नीचे आ गए। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, जो राहत की बात है। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हालात सुधारने में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार ये हादसा टिटलागढ़-रायपुर रूट पर हुआ। रेलवे अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस वजह से इस रूट पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हो रहीं हैं। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रहीं हैं।




