देश

शादी के 4 महीने बाद पति की हुई मौत, पत्नी ने डॉक्टर से की यह मांग डॉक्टर्स हुए हैरान…..

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सड़क हादसे में दम तोड़ चुके एक व्यक्ति को संजय गांधी अस्पताल लाया गया। इसके बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन और पत्नी ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।

Advertisement

पति की मौत के बाद पत्नी ने ऐसी डिमांड कर दी कि अस्पताल प्रबंधन के होश उड़ गए। पति को खो देने के बाद पत्नी ने डॉक्टरों से मृत पति के स्पर्म की डिमांड कर दी। इसके लिए महिला ने एक आवेदन पत्र भी सौंपा। डिमांड के बारे में सुनकर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर लिए।

Advertisement

महिला की बात सुनकर डॉक्टरों ने कहा कि इसकी प्रक्रिया काफी पेचीदा होती है। साथ ही घायल की मौत हुए 48 घंटे से ज्यादा बीत गए हैं, जिसके चलते ऐसा कर पाना संभव नहीं। दरअसल, मृतक सीधी जिले के चुरहट विधानसभा क्षेत्र का निवासी था।

बीते गुरुवार की रात वह रीवा में था। इसी दौरान वह अपनी बुलेट पर सवार होकर पुलिस लाइन की तरफ जा रहा था। तभी पीटीएसएस चौराहे के समीप डिवाइडर से उसकी बाइक टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को मिली। तत्काल वह अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाना था, तभी मृतक की पत्नी ने एक ऐसी मांग कर दी जिसके बारे में सुनकर अस्पताल प्रबंधन भी सन्न रह गया। पत्नी ने पति की मौत के बाद पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और पति के स्पर्म की डिमांड कर दी।

इसके बाद अस्पताल परिसर में उथल-पुथल की स्थिति हो गई। शख्स की मौत के कई घंटे गुजर जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह कहते हुए स्पर्म उपलब्ध करवाने से इनकार कर दिया कि यह प्रक्रिया काफी जटिल है। इसके साथ ही 24 घंटे से ज्यादा गुजर चुके हैं, तो ऐसा कर पाना संभव नहीं है।

इधर, पत्नी अपनी डिमांड पर अड़ी रही। बताया जा रहा है कि मृतक की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। अब अचानक सड़क हादसे में पति को खो देने के बाद पुत्र मोह के चलते पत्नी ने अस्पताल प्रबंधन से मृत पति के स्पर्म की डिमांड कर दी।

कई घंटे तक डॉक्टरों के समझाने के बाद परिजन मान गए। इसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

इस मामले पर श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में पदस्थ मेडिकलटेक्नोलॉजी के फॉरेंसिक एक्सपर्ट रजनीश पाण्डेय ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद मृतक की पत्नी ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। अपने मृतक पति के स्पर्म की डिमांड की थी।

डॉक्टर ने बताया कि हमारे पास ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है, जिससे डेड बॉडी का स्पर्म निकाल कर प्रिजर्व कर सकें। मौत होने के 24 घंटे के अंदर स्पर्म निकालने की प्रक्रिया की जा सकती है, लेकिन हमारे पास इसकी गाइडलाइन नहीं है। इसके साथ ही संजय गांधी अस्पताल में इसकी व्यवस्था भी नहीं है।

Related Articles

Back to top button