छत्तीसगढ़

विधायक की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा, ICU में भर्ती

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, वहीं गले पर भी धारदार हथियार से वार के गहरे निशान पाए गए हैं।

Advertisement

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें आज सुबह करीब 8 बजे महारानी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल आईसीयू में भर्ती कर लिया। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति को गंभीर बताया जा रहा है।

Advertisement

हमले की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल को सील कर दिया गया है और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। वहीं अस्पताल परिसर में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है और हमले के कारणों तथा हमलावर की पहचान को लेकर जांच तेज कर दी गई है। यह हमला किन परिस्थितियों में हुआ और इसके पीछे क्या वजह है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी का इलाज जारी है और पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। हम आपको इस बड़ी खबर से जुड़े हर अपडेट लगातार देते रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button