राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 21 अप्रैल का राशिफल…

Advertisement

मेष राशि : डिस्टर्बेंस हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि : मानसिक रूप से कनफ्यूज रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी कुछ खास अच्छा समय नहीं रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम, प्रेम में तू-तू,मैं-मैं को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। भूमि और वाहन की खरीदारी में दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि : भुजाओं की प्रॉब्लम, कंधों की प्रॉब्लम, नाक,कान और गला की प्रॉब्लम हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम,मध्यम समय है। थोड़ा बचकर पार करिएगा। अपनों के स्वास्थ्य को लेकर भी मन परेशान रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि : धन हानि के संकेत हैं। कुटुम्बों से न उलझें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। निवेश बिल्कुल नहीं करना है। नुकसान हो जाएगा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : मानसिक और शारीरिक दोनों ही स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : अनाब-सनाब खर्चे होंगे।दवा-दारू में पैसे जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, सिर दर्द और नेत्र पीड़ा हो सकता है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक स्थिति मध्यम दिख रही है। उच्चाधिकारियों से न कोई भी तू-तू,मैं-मैं करें। स्वास्थ्य मध्यम, पिता का स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम दिख रहा है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि : मान हानि के संकेत है। थोड़ा-सा बचकर पार करिएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। धर्म-कर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : चोट-चपेट लगने का भय है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रतिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम, स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार की स्थिति लगभग ठीक रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में कुछ दिक्कतें या कोई बड़ी लड़ाई न हो जाए। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार मध्यम दिख रहा है। गणेशजी के शरण में रहें। उन्हें प्रणाम करें और हरी वस्तु अर्पित करें। शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button