राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 14 जनवरी का राशिफल…

मेष राशि- मन अप्रसन्न रहेगा, आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

वृषभ राशि- कोर्ट कचहरी से बचें। व्यापारिक विस्तार अभी रोक दें। व्यवसाय मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। बस कोई मान सम्मान पे रिस्क मत लीजिएगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

सिंह राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गुदा रोग से परेशान रहेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति भी मध्यम रहेगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण या मीनिंगफुल नहीं रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मन थोड़ा सा अवसादित रहेगा। प्रेमी प्रेमिका में नोक झोक चलती रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृह कलह के शिकार होंगे। घर में इस तरह की कलह हो सकती है कि बाहर झगड़ा निकल के आ जाए। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी पर रोक लगा सकती है। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान और गला की परेशानी हो सकती है। भाइयों मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा व्यापार की स्थिति थोड़े मध्यम रहेगी किसी के हस्तक्षेप की वजह से परेशानी का अनुभव करेंगे। प्रेम संतान अच्छा है। स्वास्थ्य भी करीब करीब ठीक होगा। बस नाक, कान गला की परेशानी हो सकती है। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- कहीं रूपए पैसे मत लगाइएगा। निवेश मत करिएगा फंस जाएगा। कुटुंबों से मत उलझिएगा और वाणी पर विराम लगाइए। बाकी स्थित मुख्य रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन दुखी दुखी सा रहेगा। ऊर्जा का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- खर्च के अधिकता मन को परेशान करेगी। नशा में, दवा में खर्च बढ़ सकता है। इस पर विराम दीजिए। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम दिख रही है। संतान और प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार लगभग ठीक चला रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button