राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 31 जनवरी का राशिफल…

Advertisement

मेष राशि- शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। शत्रु पर काबू कर लेंगे आप। प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय। हरी वस्तु का दान करें। हरा चारा मवेशी को खिलाएं शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। अवसाद सा महसूस करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

मिथुन राशि- घरेलू बातों को बहुत शांतचित होकर निपटाएगा अदरवाइज ये बाहर जा सकती है। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम संतान सही है, व्यापार भी सही है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- कार्यक्षेत्र में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आपको भी शोल्डर से लेकर सर तक में परेशानी हो सकती है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार माध्यम, स्वास्थ्य मध्यम। लाल वस्तु पास रखें। बजरंगबली को प्रणाम करें।

सिंह राशि- धन-हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुंबों में अनबन की स्थिति। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। धन का आवक रुकेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। सामान्य नहीं रहेगा इसलिए इसको डाइजेस्ट करने में आपको प्रॉब्लम होगी। इसको महसूस करने में आपको प्रॉब्लम होगी। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार भी ठीक है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- अनाब-शनाब खर्च होंगे। मन व्याकुल रहेगा। विदेशी समाचार कुछ गड़बड़ मिल सकता है। प्रेम संतान ठीक है, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक स्थिति में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान ठीक-ठाक, व्यापार सही रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- राजनीतिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मानहानि का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान अच्छा है लेकिन थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति मध्यम बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- बहुत सोच-समझकर कोई भी निर्णय लीजिएगा। कोई रिस्क मत लीजिएगा क्योंकि हर मामले में समय खराब चल रहा है। चाहे वह प्रेम संतान का मामला हो, स्वास्थ्य का मामला हो या व्यवसाय का मामला हो। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- जीवनसाथी के साथ क्रोध आपे से बाहर न निकले इस बात का ध्यान रखिएगा और कोई भी रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम। शिव जी को प्रणाम करें उनका जलाभिषेक करें शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button