राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये  आज 27 फरवरी का राशिफल…

मेष राशि- विरोधी परास्त होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। नैनिहाल पक्ष से कुछ खराब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे होगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ राशि- मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। अपनी सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं के संकेत हैं। कोई गलत निर्णय मत लीजिएगा। मत आवेग में आकर या भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा, गलत हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा इन दिनों चल रहा है। प्रेम, प्रसंग भी बहुत अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें और शुभ होगा।

Advertisement

सिंह राशि- जुबान से कोई भी चीज सोच-समझकर बोलें। धन-हानि के संकेत हैं। अर्थात निवेश से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। शारीरिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम,संतान ठीक है। करीब-करीब व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- खर्च की अधिकता खासकर फालतू खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्राब्लॅम के संकेत हैं। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, इत्यादि की परेशान होगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- आय के लिए कोई नवीन स्तोत्र के लिए अभी ट्राई मत करिए, फल नहीं मिलने वाला है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम,संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं। बाकी व्यापार सही चल रहा है। गणेश जी को प्रणाम करें। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। स्वंय का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button