छत्तीसगढ़
आकाशीय बिजली का कहर: भेड़-बकरी चराते युवक की मौत

कबीरधाम – पिपरिया थाना क्षेत्र के मीरमिट्टी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक भेड़-बकरी चराने के दौरान हादसे का शिकार हुआ।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान धन्ना के रूप में हुई है, जो राजस्थान से आए चरवाहों के दल के साथ यहां पशुपालन का काम कर रहा था। घटना के समय वह खेत में भेड़-बकरियां चरा रहा था, तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।बिजली की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




