बिलासपुर

फोटोजर्नलिस्ट व उसके पिता पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने 23 मई की रात हुए मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को मात्र दो घंटे में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने फोटोजर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके परिवार पर डंडा-लाठी और चाकू से हमला किया था।

Advertisement

घायल अशोक गुप्ता और शेखर गुप्ता का इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई और उनकी निशानदेही पर हथियार एवं वाहन भी जब्त किए गए।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों का मोहल्ले कतियापारा एवं गांधी चौक में जुलूस निकाला गया। मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button