छत्तीसगढ़

भारतीय सेना की बहादुरी, मौत के जबड़े से 500 लोगों को बचा लाए..

Advertisement

भारतीय सेना हर मौके पर अपनी ताकत साबित करती नजर आई है। देश को दुश्मनों से बचाना हो या देशवासियों को परेशानियों से निकालना हो, सेना हमेशा सबसे आगे खड़ी नजर आती है। ऐसा ही एक और कारनामा बहादुर जवानों ने किया और जान की बाजी लगाकर बर्फ में फंसे 500 लोगों को सुरक्षित निकाल लाए।

Advertisement
Advertisement

मामला सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथुला का है। यहां भारी बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया। सेना ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया।

Advertisement

इसमें कहा गया है कि त्रिशक्ति कोर के जवानों को बचाव के लिए वहां भेजा गया और उन्होंने फंसे हुए पर्यटकों को मदद प्रदान की। बयान में कहा गया है कि पर्यटकों को गर्म भोजन और त्वरित चिकित्सा प्रदान की गई व उन्हें सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराया गया। त्रिशक्ति कोर ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की हैं।

Advertisement

उन्होंने लिखा, ‘अचनाक हुई भारी बर्फबारी में 500 से ज्यादा पर्यटकों को लिए करीब 175 वाहन नाथुला में फंस गए।’ आगे बताया, ‘त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सब जीरो तापमान में मौके पर पहुंचे और फंसे हुए पर्यटकों को बचाया। तत्काल दवा, गर्म भोजन और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था की गई।’ आगे बताया गया कि हिमालय में सीमा की रक्षा करने वाली त्रिशक्ति कोर पर्यटकों और आम जनता को सहयोग देने में हमेशा सक्रिय रहती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button