बिलासपुर

सोशल मीडिया पर महिला और बच्चों का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला महिलाओं और नाबालिग बच्चों से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया।

Advertisement

सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साइबर क्राइम मामले में अहम सफलता हासिल की है। आरोपी सिद्धांतराय कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी गुरु घासीदास मोहल्ला, अकलतरा को सोशल मीडिया पर महिलाओं और नाबालिग बच्चों के अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

यह कार्यवाही एनसीआरबी, नई दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाइन रिपोर्ट नंबर 126076613 के आधार पर की गई। रिपोर्ट में उल्लेख था कि 10 जून 2022 को सुबह 10:20 बजे, आरोपी द्वारा फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील वीडियो वायरल किया गया था।

घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसे अब पुलिस मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी पर आईटी एक्ट की धारा 67-बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 15(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक गजेन्द्र शर्मा, और पुलिस स्टाफ गोकुल जांगड़े, नुरुल कादिर और धीरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

 

Related Articles

Back to top button