Uncategorized

आतंकियों ने घात लगाकर CRPF जवानों पर किया हमला ,एक इंस्पेक्टर शहीद..

जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं। आतंकियों ने उधमपुर के बसंतगढ़ में इस हमले को अंजाम दिया।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 3:30 बजे आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम के साथ गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर फायरिंग कर दी।

Advertisement

उधमपुर के डूडू पुलिस स्टेशन के ठंडे इलाके में सीआरपीएफ 187 की यूनिट तैनात है। कार्रवाई में सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं।

कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान आर्मी के 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए।

दरअसल डोडा में एक छोटे से एनकाउंटर के बाद छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए आज इलाके की घेराबंदी की गई थी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

Related Articles

Back to top button