बिलासपुर
BREAKING : सीएम के बिना हुआ शपथ ग्रहण समारोह…..

(दिलीप जगवानी/सतीश साहू) : बिलासपुर नगर निगम के निर्वाचित महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में व मुख्यमंत्री का आना टला। अपरिहार्य कारणों से सीएम विष्णु देव साय बिलासपुर नहीं पहुंचे।
मुंगेली नाका के ग्रीन पार्क मैदान में आयोजित समारोह में कलेक्टर अवनीश शरण में सबसे पहले महापौर एल पद्मजा पूजा विधानी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 70 वार्डो से चुने जनप्रतिनिधियों ने पार्षद पद की शपथ ली।




