देश

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकीलों को सलाह : गर्मी की छुट्टियों में जूनियर वकीलों को दें मौका

 

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने देश के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को एक अहम सलाह दी है। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान वरिष्ठ वकीलों को कोर्ट में बहस से परहेज करना चाहिए और इसकी बजाय जूनियर वकीलों को आगे आने का अवसर देना चाहिए।

Advertisement

यह टिप्पणी उस समय आई जब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के एक आदेश के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई के दौरान एक जूनियर वकील ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए सुनवाई स्थगित की जाए। इस पर पीठ ने कहा कि अवकाशकालीन सुनवाई में ऐसे मामलों में जूनियर वकीलों को ही प्रस्तुत होना चाहिए।

पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं मुकुल रोहतगी, अभिषेक मनु सिंघवी और नीरज किशन कौल को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा, “इन आंशिक कार्यदिवसों में वरिष्ठ वकीलों को बहस नहीं करनी चाहिए। यह समय जूनियर वकीलों को अवसर देने का है।”

Related Articles

Back to top button