देश

एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, खेत में गिरते ही लगी आग….

Advertisement

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सेना का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलटों के घायल होने की सूचना सामने आई है। प्लेन एक खेत में क्रैश हुआ, जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, नरवर तहसील के दबरासानी गांव में गुरुवार दोपहर सेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश होकर किसानों के खेतों में जा गिरा। प्लेन जलकर खाक हो गया है। हालांकि, प्लेन में सवार दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचने की बात कह रहे हैं। प्लेन क्रैश होने के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो सका है।

Related Articles

Back to top button