बिलासपुर

उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा हुए सेवानिवृत्त, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई….

(आशीष मौर्य संपादक) – बिलासपुर पुलिस लाइन में उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement

उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा, जिन्होंने 37 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं, आज सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सेवा भाव से अन्य अधिकारी प्रेरणा लेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी को शाल-श्रीफल, स्मृति चिह्न, सेवानिवृत्ति उपादान, पेंशन गणना पत्र और अन्य प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर युगल किशोर शर्मा का परिवार भी उपस्थित रहा। उनके पुत्र अक्षय शर्मा, जो व्यवसाय से जुड़े हैं, और आशीष शर्मा, जो पुणे की आईटी कंपनी में कार्यरत हैं, ने भी इस पल को खास बनाया।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है, और इस नई शुरुआत के लिए पूरा बिलासपुर पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा।

 

Related Articles

Back to top button