छत्तीसगढ़

राममंदिर का पूजित अक्षत बांट रहे लोगों पर पथराव, धारा-़144 लगाई गई

(शशि कोंन्हेर) : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सोमवार रात को उपद्रवियों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। बताया जाता है कि जिले के सोमवारिया क्षेत्र में राम मंदिर का पूजित अक्षत बांटने के लिए राम-श्याम फेरी (कीर्तन जुलूस) निकाली जा रही थी। यात्रा जब हरायपुर क्षेत्र से निकल रही थी.

Advertisement

तभी असामाजिक तत्वों ने उस पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव के कारण अफरातफरी मच गई जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। प्रशासन ने तीन संवेदनशील इलाकों में धारा-144 लगा दी है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।  

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शाजापुर जिले के काछीवाड़ा चौक से सोमवार शाम सात बजे राम-श्याम फेरी शुरू हुई। इसमें हिंदू संगठन से जुड़े युवा लोगों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पीला अक्षत बांट रहे थे।युवा श्री राम नाम धुन पर नाचते गाते हुए हरायपुर क्षेत्र से गुजर रहे थे। रात 8 बजे के करीब जैसे ही यह यात्रा हैप्पी मेमोरियल स्कूल के पास स्थित मस्जिद के पास पहुंची कुछ असामाजित तत्वों ने इस पर पथराव कर दिया। पथराव में एक शख्स घायल हो गया। जैसे ही सांप्रदायिक झड़प की खबर पुलिस प्रशासन को मिली अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। 

Advertisement

घटना स्थल पर पुलिस टीमों को रवाना किया गया। घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में भारी नाराजगी देखी गई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समेत अन्य हिंदू संगठनों के लोग शिकायत दर्ज कराने के लिए थाना कोतवाली पहुंचे। लोग उपद्रवियों पर फौरन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। थाने पर हंगाम होने लगा। मामला बढ़ता देख एहतियात के तौर पर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

Advertisement

सूचना मिलने के बाद विधायक अरुण भीमाबाद भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने उनसे उपद्रवियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी। शाजापुर विधायक अरुण भीमावद ने आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन अपना काम करेगा। उपद्रवियों पर ऐक्शन जरूर होगा। पथराव करने वाले दोषियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई भी होगी। पुलिस आज रात को ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

वहीं इस मामले में पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस घटना के वीडियो और फुटेज की छानबीन कर के आरोपियों को पहचानने में लगी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जिले के सभी थानों से पुलिस फोर्स को शाजापुर जिला मुख्यालय बुला लिया है। उज्जैन संभाग आयुक्त, आईजी, डीआईजी भी शाजापुर पहुंचे हैं। अधिकारी शहर में गस्त कर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लालपुर, मगरिया और काछीवाड़ा इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button