छत्तीसगढ़रायपुर

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया मतदान…..

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 28 शहीद हेमू कल्याणी वार्ड के देवेंद्र नगर ऑफिसर कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र में मतदान कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर उनकी पत्नी डॉ. रश्मि भुरे ने भी मतदान किया।

Advertisement

मतदान के बाद डॉ. भुरे ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button