देश
गोवा के लैराई देवी मंदिर में मची भगदड़, 6 लोगों की हुई मौत..

गोवा के प्रसिद्ध लइराई देवी मंदिर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं।
वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया है। भगदड़ के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक हर साल की तरह पारंपरिक ‘जात्रा’ में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।
भारी भीड़ के चलते वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों का हाल जाने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी पहुंचे।




