छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, लू का यलो अलर्ट जारी….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ समेत कई जिलों में तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते दिन गर्मी की वजह से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर भी सामने आई है, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Advertisement

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो दिन प्रदेशवासियों के लिए और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की अपील की है।

अलर्ट वाले जिलों में दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार, बेमेतरा, सक्ती, कबीरधाम, मुंगेली, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर से शाम के बीच लू चलने की संभावना सबसे अधिक है, जो बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष रूप से प्रभावित कर सकती है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि hydration बनाए रखें, हल्के और ढीले कपड़े पहनें, और जब तक जरूरी न हो, दोपहर में बाहर न निकलें। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

Related Articles

Back to top button