इंडिगो की कई फ्लाइट रद्द, हावड़ा-CSMT-हावड़ा के बीच रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन

बिलासपुर – इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेल ने हावड़ा–CSMT–हावड़ा के बीच विशेष स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेलवे का कहना है कि इससे फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित और कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे के अनुसार,
गाड़ी संख्या 02870 हावड़ा–CSMT स्पेशल हावड़ा से 06 दिसंबर 2025 को दोपहर 13:55 बजे रवाना होगी।
वहीं गाड़ी संख्या 02869 CSMT–हावड़ा स्पेशल CSMT से 08 दिसंबर 2025 को 11:05 बजे चलेगी।
दोनों ट्रेनों का बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों में वाणिज्यिक ठहराव रहेगा।
02870 हावड़ा–CSMT स्पेशल खड़गपुर, टाटानगर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, भुसावल, नासिक रोड और कल्याण होते हुए रात 23:45 बजे CSMT पहुंचेगी।
02869 CSMT–हावड़ा स्पेशल कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, राउरकेला, टाटानगर और खड़गपुर होते हुए 20:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए गए हैं। इसमें AC-I, AC-II, AC-III, स्लीपर, सामान्य कोच और SLRD सहित सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर स्टेशन पहुँचे और अपनी यात्रा सुरक्षित व सुविधाजनक रूप से पूरी करें।




