देश
सेंसेक्स 104 और निफ्टी ने 21 अंकों की बढ़त के साथ शुरू

महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज हरे निशान में कारोबार शुरू किया। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 104.48 अंकों की बढ़त के साथ 74,706.60 अंकों पर खुला।
वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.40 अंकों की बढ़त के साथ 22,568.95 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार फ्लैट बंद हुआ था।
मंगलवार को सेंसेक्स 147.71 अंकों की तेजी के साथ 74,602.12 अंकों पर बंद हुआ था तो निफ्टी 5.8 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 22,547.55 अंकों पर बंद हुआ था।




