छत्तीसगढ़राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 27 फरवरी का राशिफल…

 

Advertisement

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा बहुत अच्छी नहीं होगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार ठीक है। सूर्य को जल दें।

Advertisement

वृषभ राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीति में थोड़ी सी सुषुप्तावस्था अवस्था रहेगी। बाकी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक, व्यापार भी ठीक ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। धर्म-कर्म में अतिवादी होने से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीकठाक, व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी को बहुत अच्छा नहीं रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। फिर भी आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक है। व्यापार ठीक ठाक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- कई तरह की चीजें मन में चलेंगी। कंफ्यूजन बढ़ेगा। थोड़ा अवसादग्रस्त रहेंगे। प्रेम में तूतू-मैंमैं रहेगा। थोड़ी सी विषमताएं रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। बस घरेलू चीजें बाहर जाकर बड़ी चीजों का रूप ले सकती हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आर्थिक परेशानी रहेगी। कुटुंबों में थोड़ी सी कहासुनी हो सकती है। जुबान पर काबू रखें। निवेश पर काबू रखें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि- ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। घबराहट, बेचैनी व मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। बाकी प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कई तरह के खर्चे मन को परेशान करेंगे। बच्चों से दूरी रहेगी। प्रेम में अपनापन समझ नहीं आएगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बढ़ सकती है। शिवजी को जलाभिषेक करें और प्रणाम करें शुभ होगा।

Related Articles

Back to top button