देश

संजय झा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष….

Advertisement

Advertisement

JDU नेता संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। दिल्ली में हो रही बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बता दें कि पहले ही अटकलें लग रही थीं कि संजय झा को ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद संजय झा  के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की है। नीतीश कुमार ने यह घोषणा दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चल रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button