बिलासपुर

पूर्व CMHO प्रमोद तिवारी की भाभी का सड़क हादसे में निधन, मवेशी को बचाने के फेर में हुआ हादसा….

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भरनी गांव स्थित बटालियन के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, कार चालक सड़क पर अचानक आए मवेशियों को बचाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। कार में सवार नित्या तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति रमेश तिवारी, बहू और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका नित्या तिवारी, संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर विनोद तिवारी और पूर्व CMHO प्रमोद तिवारी की भाभी बताई जा रही हैं। इस दर्दनाक हादसे से परिवार सहित क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

 

Related Articles

Back to top button