छत्तीसगढ़

VIDEO : अल्प प्रवास पर शहर पहुँचे RSS प्रमुख डॉ. मोहन भागवत….पदाधिकारियों से की चर्चा

(जयेंद्र गोले) : बिलासपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डा मोहन भागवत शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में संघ पदाधिकारियों से बंद कमरे में चर्चा की। भाजपा के विधायकों व नेताओं से भी मुलाकात की।

लोकसभा चुनाव को लेकर उनके दौरे को अहम माना जा रहा है। महज आधे घंटे के बाद मोहन भागवत मध्य प्रदेश के अमरकंटक के लिए रवाना हो गए। बिलासपुर में उनका प्रवास महज आधे घंटे का रहा

संघ के पदाधिकारियों ने उनके दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा था। संघ के पदाधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी थी कि संघ प्रमुख के बिलासपुर प्रवास को सार्वजनिक न किया जाए। जूना बिलासपुर स्थित संघ कार्यालय का नवीनीकरण किया गया है,

जिसे देखने के लिए उन्हें कुछ समय के लिए बुलाया गया था। जब उनका मध्य प्रदेश के अमरकंटक दौरा का कार्यक्रम आया, तब उन्होंने इसी दौरान बिलासपुर संघ कार्यालय में कुछ देर ठहरने की बात कही थी।

प्रवास के दौरान उन्होंने संघ कार्यालय को देखा। कार्यालय को देखने के बाद उन्होंने बंद कमरे में संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button