छत्तीसगढ़

NMDC के ASP-3 प्लांट में धंसी चट्टान, 2 मजदूरों की मौत..

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जहां एनएमडीसी के नए बन रहे एसपी-3 प्लांट में लौह अयस्क की चट्टान धंसकने से इस हादसे में पोकलेन समेत 4 से 5 मजदूरों के मलबे के नीचे दबने की खबर सामने आई है।

Advertisement

शुरूआती जानकारी के मुताबिक मौके से दो मजदूरों का शव बरामद किया गया है। हादसे की सूचना के बाद किरंदुल थाना पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। एसपी गौरव राय ने हादसे की पुष्टि की है।

Advertisement

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि दो मजदूरों के शव बरामद हुए है, दो लापता है उनकी भी खोजबीन जारी है मौके पर प्रशासन और पुलिस का अमला मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button