बस्तर की समृद्ध संस्कृति को संजोने का संकल्प, ‘बस्तर पंडुम – 2025’ के प्रतीक चिन्ह का विमोचन

रायपुर – विधानसभा के समिति कक्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘‘बस्तर पंडुम – 2025’’ के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।
बस्तर की समृद्ध लोककला, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘‘बस्तर पंडुम – 2025’’ का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल बस्तर के कलाकारों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान और प्रोत्साहन भी देगा।
इस आयोजन से बस्तर संभाग के रीति-रिवाजों और पारंपरिक जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा। यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को संरक्षित रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बस्तर की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के इस प्रयास से न केवल क्षेत्र के कलाकारों को पहचान मिलेगी, बल्कि यह प्रदेश के सांस्कृतिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।




